School Announcement

पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला
Showing posts with label Journalism Workshop. Show all posts
Showing posts with label Journalism Workshop. Show all posts

Friday, February 5, 2016

पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा की ओर से विद्याशाखा द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए 28 से 31 जनवरी, 2016 तक हल्द्वानी स्थित विश्वविद्यालय सभागार में चार दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को पत्रकारिता और जनसंचार की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया, पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. गोविन्दसिंहअसिस्टेंट प्रोफेसर श्री भूपेनसिंह, अकादमिक एसोसिएट राजेंद्रसिंह क्वीरा के अलावा अमर उजाला के संपादक श्री अनूप वाजपेयीहिन्दुस्तान के संपादक श्री योगेश राणा व जाने-माने लेखक और ब्लॉगर अशोक पांडे ने अपने-अपने व्याख्यान दिये। 
अंतिम दिन सहभागियों को अमर उजाला समाचार पत्र के कार्यालय ले जाकर अखबार छपने की प्रक्रिया रू-ब-रू भी कराया गया। वहाँ प्रभारी सम्पादक अनूप वाजपेयी और वरिष्ठ सम्पादकीय सहयोगी अमरनाथ तथा तकनीकी कर्मियों ने छात्रों को संबोधित किया. इसी तरह चार दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन 4-7 फरवरी तक विश्वविद्यालय के देहरादून कैम्पस में भी किया जा रहा है।
                                              -राजेंद्रसिंह क्वीरा



Wednesday, January 27, 2016

पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला

पत्रकारिता एवम जनसंचार के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय हल्द्वानी और देहरादून परिसर में 4-4 दिन की कार्यशालाएं  निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित की गयी हैं. इसमें प्रमाण पत्र, पीजी डिप्लोमा इन जर्नालिस्म, पीजी डिप्लोमा इन ब्रोडकास्ट जर्नलिज्म, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस और एम जे एम सी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा, साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के विशेषज्ञों से भी रु-ब-रू करवाया जाएगा. कुमाऊं अंचल के सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी में तथा गढ़वाल अंचल के छात्रों से अनुरोध है कि वे देहरादून में जरूर इस कार्यशाला में भाग लें. PGDBJNM के छात्रों के लिए यह अनिवार्य है.
उमुविवि, हल्द्वानी- 28 से 31 जनवरी, 2016
देहरादून परिसर, 4-7 फ़रवरी,  2016
उमुविवि, देहरादून परिसर, दून विश्वविद्यालय मार्ग, सी-27, अजबपुर कलां , निकट बंगाली कोठी चौक, देहरादून. फोन: श्री सुभाष रमोला- 9410593690; डॉ. राकेश रयाल, फोन:  9410967600
प्रो. गोविंद सिंह                                                                
अध्यक्ष, पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग, हल्द्वानी
फ़ो. 09410964787
श्री भूपेन सिंह , सहायक प्राध्यापक, , पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग, हल्द्वानी
फ़ो: 9456324236
श्री राजेंद्र क्वीरा, अकादमिक एसोशिएट

फ़ो. 9837326427

Thursday, March 19, 2015

पत्रकारिता में निरंतर अध्ययन जरूरी

गोष्ठी रिपोर्ट/ राजेंद्र सिंह क्वीरा

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ध्यन विद्याशाखा द्वारा पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. गोविन्दसिंहआॅल रेडियो रामपुर के प्रोड्यूसर श्री सुरेन्द्र राजेश्वरीअमर उजाला के संपादक श्री सुनील शाहदैनिक जागरण के संपादक श्री चंद्रशेखर बेंजवाण व कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के निदेशक डा. गिरीश रंजन तिवारी ने अपने.अपने व्याख्यान दिये।